परिचय
अशोक कुमार सिन्हा
अशोक कुमार सिन्हा वर्तमान में बिहार संग्रहालय, पटना में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व ये उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना के निदेशक और बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बिहार की लोककलाओं एवं हस्तशिल्प के संरक्षण व संवर्धन में इनका अमूल्य योगदान रहा है। कला और साहित्य पर अबतक इनकी 40 पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें बटोही, सुन लो हमरी बात (उपन्यास), पिता (खंड–काव्य), बैरी पईसवा हो राम, मवाली की बेटियाँ (कहानी संग्रह), बिहार के पद्मश्री कलाकार (जीवनी), पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित–भोरमबाग से भयंदर (जीवनी), मन तो पंछी भया (यात्रा संस्मरण) और आंसुओं के साथ रंगों का सफर (जीवनी) चर्चित हैं। इनकी 11 पुस्तकें महापुरूषों की जीवनियों पर और 10 पुस्तकें कला–संस्कृति पर आधारित है। साहित्यिक उपलब्धियों के लिए इन्हें दर्जनों पुरस्कार/सम्मान प्राप्त है, जिनमें विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गाँधीनगर से सुदीर्घ हिन्दी सेवा सम्मान, नई धारा सम्मान और बिहार सरकार का राजभाषा सम्मान एवं दिनकर कला लेखन सम्मान प्रमुख है ।
07 जनवरी 1962, ग्राम-चांदी, जिला-भोजपुर (बिहार)
स्नातक (अर्थशास्त्र सम्मान), मगध विश्वविद्यालय
लेखन, अध्ययन (कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, आलोचना)
पदस्थापन क्रम
बिहार संग्रहालय, पटना (संप्रति)
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना (2021 - 2022)
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना (2019 - 2022)
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना (2011 - 2019)
ग्रामीण विकास विभाग, बिहार (2008-2011)
रचना संसार
साहित्यिक पुस्तकें
- अमर शहीद जगदेव प्रसाद (जीवनी), 1999
- लोकनायक जयप्रकाश (जीवनी), 2004
- स्वास्थ्य और शाकाहार (सेहत), 2004
- स्वर्णमंजूषा में कैद सत्य (कविता-संग्रह), 2005
- जननायक कर्पूरी ठाकुर (जीवनी), 2006
- बटोही, सुन लो हमरी बात (उपन्यास), 2007
- लेखन के रंग (विचार-निबंध), 2007
- सूरज नया, पुरानी धरती (उपन्यास), 2008
- पिता (खण्ड काव्य), 2008
- वी पी सिंह सफर और संघर्ष (जीवनी), 2009
- बाबूजी के कान्ह आसमान से ऊँच होला (भोजपुरी चम्पू काव्य), 2010
- कठिन समय में शब्द (कविता-संग्रह), 2011
- भोजपुरी के लोकावतार भिखारी ठाकुर (जीवनी), 2011
- सामाजिक क्रांति के सूत्रधार (जीवनी), 2012
- भिखारी ठाकुर : जीवन और सृजन (जीवनी), 2012
- बदल गया अब गांव (कविता-संग्रह), 2014
- बैरी पईसवा हो राम (कहानी–संग्रह), 2014
- मधुकर सिंह : पहचान और परख (जीवनी), 2016
- भारत की ऐतिहासिक धरोहर यात्रा (यात्रा–संस्मरण), 2016
- मैं कहता आँखिन देखी (यात्रा–संस्मरण) , 2017
- डॉ० अम्बेडकर : एक जीवनी, 2019
- वक्त आ गया है (कविता–संग्रह), 2019
- मवाली की बेटियाँ (कविता–संग्रह), 2020
- मन तो पंछी भया (यात्रा–संस्मरण), 2020
- अमन का सपना (बाल साहित्य), 2021
- बिहार के 25 महानायक (जीवनी), 2022
- देश परदेश (यात्रा संस्मरण), 2022
- बिहार के पद्मश्री कलाकार (जीवनी), 2024
- पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित–भोरमबाग से भयंदर (जीवनी), 2024
कला संबंधी पुस्तकें
- बिहार के हस्तशिल्प, 2017
- बिहार के कालजयी शिल्पकार, 2018
- मंजूषा कला, 2019
- बिहार के शिल्प, 2019
- नाज़-ए-मिथिला पेंटिंग, 2021
- बिहार के हस्तशिल्प, 2021
- ए जर्नी ऑफ गणेश खेतड़ीवाल (जीवनी), 2024
- क्ले टू ब्यूटी: ब्रह्मदेव राम पंडित, 2024
- आंसुओं के साथ रंगों का सफ़र, 2025
संपादित ग्रंथ
- सत्यशोधक
- शहीद का संग्राम
- बिहार के शिल्प
- उद्योग संवाद (उद्योग विभाग)
- बिहार संग्रहालय : किलकारी के बच्चों की नजर में
- न्यूजलेटर (बिहार संग्रहालय)
- रजत घोष की पुनरावलोकन प्रदर्शनी : अभिव्यक्ति
- हर महिला : कुछ खास
- वैदेही सीता (बिहार संग्रहालय)
- अविरल गोदावरी, 2025
प्रमुख सम्मान एवं पुरस्कार
मोहनलाल महतो वियोगी पुरस्कार (2014-15)
राजभाषा विभाग, बिहार सरकार
दिनकर वरिष्ठ पुरस्कार (2019-20)
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार
नई धारा रचना सम्मान (2024)
अशोक कुमार सिन्हा द्वारा रचित कृतियाँ
शब्दों में क्षणों को कैद करने, कहानियाँ सुनाने और बदलाव को प्रेरित करने की शक्ति होती है। यह खंड अशोक कुमार सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तकों का संग्रह है, जिनमें से प्रत्येक समाज, संस्कृति, इतिहास और मानवीय अनुभवों पर एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इन प्रकाशित रचनाओं के माध्यम से उनकी साहित्यिक यात्रा का अन्वेषण करें।

